हो गया है खत्म देखो वनवास मेरे चाँद का


हो गया है खत्म देखो वनवास मेरे चाँद का

हो गया है खत्म देखो
वनवास मेरे चाँद का
कर गया है काम देखो
उपवास मेरे चाँद का

कर रहा सीमा पे प्रहरी
गोलियों का शोर था
खा के गोली बच गया वो
जाने किस का जोर था

चाँद को गोली लगी थी
खून निकला ज़ोर से
चौथ करवा ने ही दी थी
ज़िन्दगी उस ओर से

चाँद उसका घर खड़ा था
चाँद ही के सामने
मांगता था चाँद अपना
चाँद ही के सामने

अब नही कोई भी चंदा
दूर होगी चाँद से
चाँद ने ही थी मिलाई
चाँद को फिर चाँद से

पंकज कुमार झा
चित्तौड़गढ़
मोबाईल 9314121539

अपनी टिप्पणी अवश्य करें

Comments